फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में भिड़े दो गांवों के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। कई थानों की पुलिस ने गांव पहुंचकर स्थिति को संभला। अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मौके पर दोनों गांवों में कई थानों के पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर गांव के कुछ युवकों की पड़ोसी गांव ताराचक के कुछ युवकों से मामूली बात को लेकर रविवार देर शाम कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों गांवों के अलग-अलग समुदाय के लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इससे करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मामले की सूचना मिलने पर आलापुर सीओ के साथ कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से हालत नाजुक देख शिवचरण मिश्रा तथा उनके पुत्र प्रवेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। बाद में अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मौके पर दोनों गांवो में कई थानों के पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें