फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गोवंश ले जा रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Sun, 06 Jul 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
गोवंश लदी पिकअप को पकड़ने के बाद दशवतपुर इटहिया गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़ व मौजूद पुलिसकर
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। राजेसुल्तानपुर के परतूपुर बगिया में ग्रामीणों ने रविवार भोर दो गोवंश लदे पिकअप को घेरकर पकड़ लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

टीपीएस विद्यालय दशवतपुर इटहिया के रास्ते सुबह साढ़े पांच बजे गोवंश लदी पिकअप जा रही थी। इटहिया निवासी पूर्व प्रधान जिलाजीत सिंह फौजी और उनके साथियों ने वाहन में गोवंश लदा देख वाहन रोक लिया। चालक भागने लगा तो उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक संजय सिंह और कांस्टेबल प्रफुल्ल सिंह ने पिकअप चालक व दो गोवंश को कब्जे में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान गोरखपुर के खजनी के भीटी खेरिया निवासी आमोद कुमार बताई। उसने बताया कि वह राजेसुल्तानपुर के मोलनापुर निवासी जितेंद्र कुमार के साथ मिलकर गोवंश की तस्करी करता है। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर आमोद को पहले कोर्ट इसके बाद जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें