फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न से नाराज ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Mon, 18 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर आम जनता व दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हिंदू युवा वाहिनी के सदस्य व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी व दिव्यांग महासंघ ने संयुक्त रूप से विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। बाद में डीएम से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। कहा गया कि नवंबर 2015 में जैतपुर थाना क्षेत्र निवासिनी युवती की हत्या मामले में अब तक केस दर्ज नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार केस दर्ज कराने को लेकर थाने का चक्कर काटने को मजबूर हो रहा है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

 प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे हिंयुवा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार व दिव्यांग महासंघ अध्यक्ष लालमणि पटेल ने कहा कि जैतपुर थाना क्षेत्र निवासिनी युवती का शव 22 नवंबर 2015 को गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो कराया लेकिन हत्या का केस अब तक नहीं दर्ज किया। केस दर्ज कराने को लेकर पीड़ित परिवार थाने का चक्कर लगाने को मजबूर हो रहा है लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

उधर, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत दहियारपुर गांव निवासिनी राजकली पत्नी बहराइची की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। साथ ही खेत में खड़ी गेहूं की फसल भी काट ले गए।

इसकी शिकायत स्थानीय प्रशासन से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी। वहीं, कटेहरी ब्लॉक क्षेत्र की  अहिरौली ग्राम पंचायत में मार्च में खाद्य वितरण में व्यापक मनमानी की गई। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा सकी।

कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो कलक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान इंद्रेश, तिलेश्वर, राजेश कुमार, अरविंद यादव, मुनीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें