फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की नई दुकान खुलने पर बिफरे ग्रामीण

Sun, 16 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
wine shop in ballia - फोटो : symbolic
विज्ञापन
आबादी के निकट नई शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में चिंतौरा के ग्रामीणों ने रविवार को एसडीएम आवास के सामने प्रदर्शन किया। कहा गया कि आबादी के निकट शराब की दुकान खुलने का प्रतिकूल प्रभाव गांव के लोगों पर पड़ेगा। ऐसे में शराब की दुकान खोले जाने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन


चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। रविवार दोपहर चिंतौरा गांव के लोग एसडीएम आवास के सामने पहुंचे। वहां प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राकेश वर्मा व रामतीरथ ने कहा कि चिंतौरा चौराहे पर पहले शराब की दुकान थी।

अब इसे वहां से हटाकर आबादी से सटकर खोला जा रहा है। जिस स्थान पर दुकान खोली जा रही है, उससे 100 मीटर के दायरे में डॉ. अंबेडकर छात्रावास भी है। ऐसे में यदि यहां दुकान खुलती है, तो यहां सदैव अराजकता का माहौल रहेगा।
विज्ञापन


शराबियों के हंगामे के चलते इसका असर न सिर्फ ग्रामीणों पर पड़ेगा, बल्कि हॉस्टल में रहने वाले छात्रों पर भी पड़ेगा। वक्ताओं ने कहा कि नई दुकान खुलने पर तत्काल रोक लगाई जाए।

चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया और दुकान खुलने से नहीं रोका गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। बाद में शिकायत संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान सुरेंद्र वर्मा, नीलम, पूनम, सोनू, अंकित गुप्ता, उर्मिला वर्मा, सुमन व नीबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें