अंबेडकरनगर। जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को मुकदमे की पैरवी पर आए कृष्णा गौतम और गवाह राहुल उपाध्याय पर हमला कर दिया गया। शिकायत पर अकबरपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जहांगीरगंज के अन्नपुर निवासी कृष्णा गौतम ने शिकायती पत्र में बताया कि वह बुधवार को अपने मुकदमे के बारे में वकील से वार्ता करने आए थे। बृहस्पतिवार को सुनवाई की तारीख निर्धारित थी। जैसे ही वह न्यायालय से बाहर निकले, तभी विजय नारायण तिवारी, आशुतोष मिश्रा व अन्य 10–15 अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। प्रकरण में सरकार की ओर से गवाह के रूप में अदालत आए राहुल उपाध्याय को भी मारा-पीटा गया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद