फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी केस दर्ज करने पर ग्रामीण भड़के

Fri, 26 Jun 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसे में यदि युवकों के विरुद्ध कार्रवाई हुई, तो ग्रामीण आन्दोलन छेड़ने को विवश होंगे। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर एसओ ने मामले की जांच कराई तो मामला फर्जी मिला। इस पर उन्होंने ग्रामीणों को न्यायोचित कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार को पिंडोरिया निवासी अनुरदी पुत्र बरसाती, श्रवन व मनीष पुत्रगण रामजीत ट्रैक्टर ट्राली से मेंथा की ढुलाई कर रहे थे। बताया जाता है कि गांव के हरीराम ने चकरोड काट लिया है। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली ले जाने का भी विरोध करने लगे।

मामला कहासुनी से गाली गलौज तक पहुंच गया। इसके बाद हरीराम के पुत्र जंगबहादुर अपनी पत्नी को लेकर जैतपुर थाने पहुंच गया, और वहां तीन लोगों पर अपनी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने की प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसकी सूचना जब ग्रामीणों तक पहुंची तो उनमें आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम प्रधान चुन्नीलाल यादव के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण थाने पहुंचे और उत्पीड़न रोके जाने की मांग की। कहा कि मामला फर्जी है। विवाद रास्ते को लेकर हुआ था। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद एसओ ओपी शर्मा ने एसआई दिनेश यादव को गांव भेजकर मामले की जांच कराई तो महिला द्वारा लगाया गया आरोप फर्जी निकला।
विज्ञापन


एसओ ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले में उचित कार्रवाई होगी। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें