फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: स्टॉफ नर्स का पैसा लेते वीडियो वॉयरल

Mon, 16 Oct 2023 10:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर) सीएचसी बसखारी में प्रसव के बाद महिला को प्रोत्साहन राशि देने के नाम पर एक संविदा स्टॉफ नर्स का रुपए लेते वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर रविवार को सामने आए वीडियो में एक महिला स्टॉफ नर्स को कुछ पैसे देते दिखी। नर्स ने उसे कम बताते हुए लेने से इंकार कर दिया। बाद में महिला ने कुछ और रुपये दिए जिसे नर्स ने रख लिया। इस वीडियो का विभाग ने संज्ञान लिया है। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. कृष्ण चंद यादव ने बताया कि प्रकरण उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है। जल्द ही निर्णय लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें