फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छात्राओं का खाना बनाते वीडियो वायरल, होगी जांच

Wed, 18 Oct 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा(अंबेडकरनगर)। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टांडा में छात्राओं से खाना बनवाने का वीडियो वायरल हुआ है। मालूम हो कि कस्तूरबा विद्यालयों में पढ़ाई के साथ ही आवासीय के प्रबंध हैं। यहां कमजोर वर्ग की छात्राओं को निशुल्क आवासीय सुविधा दी जाती है। उन्हें भोजन के साथ ही ड्रेस व कॉपी-किताब आदि उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन

इस बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ छात्राएं खाना बनाते हुए दिख रही हैं। बीएसए बीपी सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में वार्डेन ने बताया कि वीडियो किस दिन का है यह जानकारी कराई जाएगी। वार्डेन के अनुसार संभवत: जिस दिन रसोइया अवकाश पर थी उस दिन ही ऐसा हुआ होगा। इसमें कोई जोर देने जैसी बात नहीं थी। बीएसए ने बताया कि बृहस्पतिवार को खंड शिक्षा अधिकारी को भेजकर विस्तृत जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें