फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रायपुर में मिले शव की हुई पहचान

Wed, 18 Oct 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र अलीगंज के रायपुर के पास एक दिन पहले हाईवे के किनारे मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के इल्तिफातगंज मोहल्ला निवासी श्यामसुंदर गोस्वामी के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में जांच-पड़ताल जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को रायपुर के पास सड़क के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला था। मौके पर उसकी पहचान नहीं हो पायी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया था। बाद में इल्तिफातगंज निवासी गोपाल गोस्वामी ने शव की पहचान अपने बेटे श्याम सुंदर गोस्वामी (32) के रूप में की। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने का इंतजार है। फिलहाल मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें