फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विहिप ने जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sun, 17 May 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को दो अलग-अलग मामलों को लेकर डीएम ईशा प्रिया को शिकायत पत्र सौंपा। संगठन ने नगर पालिका में आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया और मालीपुर क्षेत्र में परिवार रजिस्टर से जुड़े प्रकरण की जांच कराने की मांग की है।विहिप नगर अध्यक्ष आदित्य मिश्रा ने आरोप लगाया कि जलालपुर नगर पालिका क्षेत्र में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती के निर्देश दिए गए थे। संगठन ने भर्ती प्रक्रिया की मजिस्ट्रेटी जांच कराने की मांग की है। वहीं संगठन का आरोप है कि एक युवक ने विवाह के बाद परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने के लिए कथित रूप से गलत दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें