बसखारी। क्षेत्र में लापता किशोरी को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर अपहरण के आरोपी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 12 मई को किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर से लापता हो गई थी। आरोपी दो बच्चोंं का पिता बताया जा रहा है। किशोरी बीते 12 मई की शाम को अपने घर से अचानक लापता हो गई थी। परिजनोंं ने रिश्तेदारोंं मेंं खोजबीन के बाद शुरू कर दी थी। इसी दौरान पूछताछ में मसड़ा मोहनपुर निवासी अब्दुल रहमान द्वारा किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण करने की जानकारी हुई थी। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि किशोरी को परिजनोंं के हवाले करने के साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया गया है।