फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच शुरू

Wed, 14 Oct 2015 10:44 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोनों विकास खंडों के जिला पंचायत सदस्य के 11 पदों के लिए कुल 258 ने नामांकन किया था। इसमें जलालपुर में 7 पदों के लिए 164 व भियांव विकास खंड में चार पदों के सापेक्ष 94 नामांकन पत्र शामिल थे। बुधवार को पहले दिन जांच में सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।
विज्ञापन


उधर क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जलालपुर विकास खंड में 153 पदों के लिए 937 व भियांव विकास खंड में 104 पदों के लिए 535 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। बुधवार को पहले दिन 937 में 505 परचों की जांच हुई, इसमें 500 पर्चे सही पाए गए। इसी प्रकार भियांव में 535 के सापेक्ष 300 पर्चों की जांच हुई जो सही पाए गए।

पंचायत चुनाव के पहले व दूसरे चरण के मतदान के बाद चौथे चरण में जलालपुर व भियांव विकास खंड के लिए जिला पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए बीते दिनों हुए नामांकन के बाद बुधवार से नामांकन पत्रों की जांच का कार्य प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच कलक्ट्रेट में तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्रों की जांच कार्य संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर हुआ। दो दिनों तक चलने वाली जांच में पहले दिन जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भरे गया कोई भी परचा अवैध नहीं पाया गया।

उल्लेखनीय है कि जलालपुर विकास खंड में जिपं सदस्य के 7 पदों के लिए 164 व भियांव ब्लाक में 4 पदों के लिए 94 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जांच अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि पहले दिन कुल 157 पत्र वैध पाए गए। शेष नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को की जाएगी।

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य के 153 पद के सापेक्ष 937 व भियंाव विकास खंड में 104 पद के सापेक्ष 535 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। ऐसे में दोनों विकास खंडों में 257 पद के लिए 1472 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।

बुधवार की शाम तक जलालपुर में 505 परचों की जांच हुई, जिसमें 500 परचे सही पाए गए। शेष पांच पर्चों पर प्रमाणपत्र न लगा होने से संबंधित प्रत्याशियों को सूचित किया गया है। भियांव में सभी 535 नामांकनपत्रों में 300 नामांकन पत्रों की जांच हुई, जो कि सही पाए गए। शेष नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें