फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: धनतेरस से पहले ही चौक की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन

Fri, 25 Oct 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनतेरस व दीपावली पर्व को लेकर यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो चली है। बाजारों में भीड़ को देखते हुए अभी से रूट चार्ट तैयार कर लिया गया है। 28 अक्तूबर से अकबरपुर नगर के शहजादपुर चौक की तरफ बड़े वाहन व ई रिक्शा के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा तो वहीं आवश्यकता पड़ने पर अकबरपुर नगर के भीतर बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा व करवाचौथ पर्व के मौके पर अकबरपुर नगर के प्रमुख क्षेत्र में भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। इससे यातायात विभाग ने सबक लिया है। धनतेरस व दीपावली पर्व को देखते हुए अभी से प्रभावी कदम उठाना शुरू कर दिया है। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि 28 अक्तूबर को सुबह से ही नगर के शहजादपुर चौक जाने वाले मार्ग पर बड़े वाहन व ई रिक्शों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। यदि भीड़ अधिक बढ़ी तो अकबरपुर नगर में भी बड़े वाहनों के प्रवेश को रोका जाएगा। इसका सख्ती से पालन भी कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि यातायात को सुचारु रखने में सहयोग करें। प्रमुख बाजार में आड़ा तिरछा वाहन न खड़ा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें