फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चोरों के अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 17 Jun 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
बाइक - फोटो : symbolic
विज्ञापन
स्वॉट टीम व मालीपुर पुलिस ने वाहन चोरों के अंतर प्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उनके कब्जे से चोरी की दो जीप व दो बाइक बरामद कर ली है। कुल चार बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके पास से पांच किलो गांजा तथा एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


एसपी सुधीर सिंह ने शनिवार को बताया कि सुरागरसी के आधार पर मालीपुर व स्वॉट पुलिस टीम ने शुक्रवार रात सुरहुरपुर पुल के पास घेराबंदी की। दो बाइक पर आ रहे चार लोगों को रोकने का प्रयास हुआ तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिसकर्मियों ने बचते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया।

उनकी पहचान आजमगढ़ जनपद के कसहां निवासी संदीप कुमार, बहाउद्दीनपुर निवासी धर्मेन्द्र मौर्य व चन्द्रशेखर तथा वाराणसी के कछवा रोड निवासी दयाशंकर भारती के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे व निशानदेही पर दो बाइक के अलावा दो जीप भी बरामद की।
विज्ञापन


बदमाशों के पास से पांच किलो गांजा, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस तथा चाकू भी बरामद की गई। बदमाशों को मालीपुर थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि दोनों बाइक व जीप चोरी की है। इन्हें अंबेडकरनगर व आजमगढ़ से चोरी किया गया था।

पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि चोरी के बाद वे सब वाहनों का इंजन व चेचिस नंबर बदल देते हैं। उन गाड़ियों का ही इंजन व चेचिस नंबर प्रयोग में लाया जाता है जो गाड़ियां पुरानी होने या फिर एक्सीडेंट होने के चलते कबाड़ में चली जाती हैं। बताया कि वे सब वाराणसी, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ व जौनपुर जिले के अलावा मध्य प्रदेश व बिहार तक गाड़ी की चोरी करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें