फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सेमीफाइनल में पहुंचे वाराणसी, लखनऊ, मऊ व गोरखपुर

Sat, 22 Mar 2025 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
एकलव्य स्पोर्ट स्टे​डियम में खेल के दौरान एक दूसरे से गेंद छीनते ​खिलाड़ी। 
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राज्य स्तरीय ओपन पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ डीडीओ सुनील कुमार तिवारी ने किया। ओलंपिक संघ और हैंडबॉल संघ के सचिव डाॅ. हनुमान प्रताप सिंह ने कहा कि ओलंपिक संघ खिलाड़ियों के हित में हमेशा साथ है। डिप्टी सीएमओ डाॅ. आशुतोष सिंह ने दूसरे सत्र ने कहा कि खेल के बिना व्यक्ति का जीवन अधूरा है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच लखनऊ व बस्ती के बीच हुए मुकाबले में लखनऊ ने 15-14 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरा मैच अयोध्या व अमेठी के बीच खेला गया, जिसमें अयोध्या ने 18-14 के अंतर से अमेठी को पराजित किया। उसके बाद वाराणसी व अंबेडकरनगर के बीच हुए मुकाबले में वाराणसी ने 13-8 के अंतर से जीत दर्ज की। मऊ ने कड़े मुकाबले में बस्ती को 17-16 के अंतर से पराजित किया।
वहीं, वाराणसी ने गोरखपुर को 23-13 के अंतर से पराजित किया। मऊ ने लखनऊ को 26-13 के अंतर से शिकस्त दी। इसी के साथ वाराणसी, लखनऊ, मऊ व गोरखपुर की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर आशाराम वर्मा, अनुपम प्रजापति, वीरेंद्र निषाद, प्रशिक्षक सुमेधा यादव, अदनान अहमद, देशपाल सिंह, अभिषेक उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्या ने बताया कि सुबह पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी एवं लखनऊ के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल मऊ और गोरखपुर के बीच खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें