फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रैक खाली न होने से दो मिनट रुकी वंदे भारत

Wed, 07 Oct 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह बनारस से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस अचानक दो मिनट के लिए रुक गई। ट्रेन के निर्धारित ठहराव नहीं होने के बावजूद रुकने से यात्रियों में हलचल मच गई। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन को तकनीकी कारण से नहीं, बल्कि आगे ट्रैक खाली नहीं होने के कारण रोका गया था।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 11:13 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस अकबरपुर स्टेशन के एक ट्रैक पर आकर रुक गई। इससे करीब पांच मिनट पहले टाटानगर से अमृतसर जा रही दूसरी ट्रेन को आगे बढ़ने के लिए रास्ता दिया गया था। उसके निकलने के बाद वंदे भारत के आगे का ट्रैक खाली नहीं था। ऐसे में ट्रेन को स्टेशन पर ही रोकना पड़ा।

करीब दो मिनट बाद 11:15 बजे ट्रैक खाली होने पर वंदे भारत एक्सप्रेस को लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया। ट्रेन के अचानक रुकने से उसमें सवार यात्रियों में हलचल मच गई। स्टेशन पर मौजूद लोग भी ट्रेन के रुकने का कारण जानने के लिए इधर-उधर देखते नजर आए। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आगे ट्रैक खाली नहीं होने के कारण वंदे भारत को रोका गया था। उन्होंने कहा कि ट्रैक खाली होते ही दो मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें