फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 लोगों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। शनिवार को भी टीकाकरण किया गया। हालांकि इस बार दो केंद्रों के 3 बूथों पर ही वैक्सीनेशन का कार्य चला। 360 नागरिकों व कर्मचारियों की तुलना में 200 लोगों को टीका लगाया गया। इस बीच जिले में चल रहे वैक्सीनेशन के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए शनिवार को शासन से जिले को 1400 वायल उपलब्ध हो गए।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि शनिवार को 2 केंद्रों के 3 बूथों पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। जिला अस्पताल के दो, जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के 1 बूथ पर वैक्सीनेशन का कार्य चला। कुल 360 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 200 लोगों को टीका लगाया गया।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से तेजी से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, उसे देखते हुए सभी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए टीका जरूर लगवाएं। संबंधित बूथ पर पहुंचकर न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में वैक्सीनेशन का कार्य अबाध रूप से चलता रहे, इसके लिए शनिवार को शासन से कोविडशील के 1400 वॉयल उपलब्ध हुए हैं। बताया कि यह वैक्सीन वाराणसी से मंगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें