फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही पर भीटी व कटेहरी के सीएचसी अधीक्षकों पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हेपेटाइटिस बी टीकाकरण में लापरवाही पाए जाने पर भीटी व कटेहरी सीएचसी के अधीक्षकों के विरुद्ध डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। कहा कि कमेटी गठित कर जांच कराई जाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना, क्वालिटी एश्योरेंस, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम और महिला व पुरुष नसबंदी समेत मातृ मृत्यु दर आदि पर चर्चा की। कहा कि लक्ष्य के अनुरूप सभी योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाए। यह जरूर तय हो कि कोई भी पात्र योजना के लाभ से वंचित न रहे।
जरूरतमंदों को प्राथमिकता पर स्वास्थ्य सेवाएं मिले। आगामी 17 जनवरी से प्रस्तावति पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में 10 जनवरी तक माइक्रो प्लान पर काम कर लें। 4 जनवरी से प्रस्तावित सघन कुष्ठ रोग खोजी अभियान की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने संस्थागत प्रसव की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रसूताओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। हेपेटाइटिस बी टीकाकरण में लापरवाही पाए जाने पर भीटी व कटेहरी के चिकित्सा अधीक्षकों के विरुद्ध जांच के लिए कमेटी गठित करने का निर्देश दिया।
सीडीओ घनश्याम मीणा ने कन्या सुमंगला योजना का लाभ पहुंचाने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि दो कन्याओं वाले परिवारों को चिह्नित कर उनका फॉर्म अवश्य भरवाएं। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, अपर सीएमओ डॉ. सालिकराम पासवान, डीपीआरओ शेषदेव पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें