फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परचमकुशाई के साथ आज शुरू होगा किछौछा दरगाह का उर्स

विज्ञापन
बसखारी के किछौछा दरगाह में पूरी हुई उर्स की तैयारी -संवाद
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। अशरफी तरानों व परचमकुशाई के साथ मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा का सात दिवसीय सालाना उर्स का शुभारंभ होगा। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी द्वारा मलंग गेट पर परचमकुशाई के साथ सालाना उर्स की शुरुआत हो जाएगी। सालाना उर्स में शामिल होने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में जायरीन का उर्स परिसर में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस बीच उर्स को सकुशल व बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने भी तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर लीं।
विज्ञापन

महान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी के 638वें सालाना उर्स की शुरुआत मंगलवार से हो रही है। सात दिवसीय सालाना उर्स का शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी करेंगे। इंतेजामिया कमेटी अध्यक्ष अजीज अशरफ ने कहा कि मंगलवार शाम साढ़े चार बजे मलंग गेट पर अशरफी तराने के बीच परचमकुशाई होगी। इस मौके पर बसखारी ब्लाॅक प्रमुख संजय सिंह भी शामिल रहेंगे। परचमकुशाई के बाद दानिश व अन्य लोग आस्ताने आलिया पहुंचेंगे जहां चादर चढ़ाएंगे, इस दौरान विशेष दुआ भी की जाएगी। संरक्षक सै. मेराजुद्दीन किछौछवी ने कहा कि उर्स को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक दिन पहले ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गईं।आस्ताने आलिया को आकर्षक ढंग से सजाया गया साथ ही परिसर व आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई भी की गई।
उधर सालाना उर्स में भाग लेने के लिए देश विदेश से जायरीन का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को बड़ी संख्या में जायरीन उर्स परिसर पहुंच गए। मालूम हो कि सालाना उर्स में न सिर्फ भारत के कोने-कोने से बल्कि विदेश से भी जायरीन पहुंचते हैं। कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि जायरीन के रहने समेत कई अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं एक दिन पहले ही पूरी कर ली गईं। पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था के साथ साथ साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उधर उर्स को लेकर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। बसखारी चौराहा से लेकर उर्स परिसर तक जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से भी परिसर पर निगाह रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें