फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: वृद्धा की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में मंगलवार रात उपचार के लिए लाई गई 80 वर्षीय वृद्धा की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर इलाज में देरी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अकबरपुर की इंद्रावती को गैस की समस्या होने पर परिजन मंगलवार रात उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। रात करीब 11:30 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी हालत बिगड़ती गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई और हंगामा शुरू कर दिया। उस समय अस्पताल में डॉ. मनोज कुमार की ड्यूटी थी।

अस्पताल में हंगामे की जानकारी मिलने पर चौकी के दरोगा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हुआ। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पीएन यादव ने बताया कि मंगलवार रात उपचार के लिए आई एक वृद्धा की मौत हुई थी। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें