फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा होगा सीएम : राजभर

विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सोमवार को अंबेडकरनगर में उत्तर प्रदेश के संभावित पुनर्गठन को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और भविष्य में इसके चार हिस्से होना तय है। पूर्वांचल अलग राज्य बना तो वहां राजभर समाज का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा।
विज्ञापन

राजभर ने कहा कि बुंदेलखंड, हरित प्रदेश, मध्यांचल और पूर्वांचल को अलग राज्य बनाने की मांग लंबे समय से उठती रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के छह मंडलों में राजभर समाज की बड़ी आबादी है। ऐसे में यदि पूर्वांचल राज्य का गठन होता है तो गठबंधन की राजनीति में राजभर समाज का नेतृत्व मजबूत दावेदार होगा।
सपा पर लगाए आरोप
ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी और उसके नेतृत्व पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के खिलाफ लगाए जा रहे कुछ पोस्टरों में किए गए आरोप सही हैं। उनका आरोप था कि सपा शासनकाल में अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे अपराधियों को संरक्षण मिला, जिससे सरकार की पहचान अपराध और माफियाराज से जुड़ी। उन्होंने सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नारे पर भी कटाक्ष किया।
विज्ञापन

अखिलेश-ओवैसी गठबंधन संभव नहीं
राजभर ने दावा किया कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी मुस्लिम समाज के राजनीतिक नेतृत्व का दावा करते हैं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी मुस्लिम समाज से मुख्यमंत्री बनाने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मतभेद होने के कारण अखिलेश यादव और ओवैसी के बीच गठबंधन संभव नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें