फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अम्बेडकरनगर में सनसनीखेज मामला, 11 दिन बाद कब्र खोद कर निकाली महिला की लाश, पति ने खाया कीटनाशक

Fri, 24 Jul 2026 03:22 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर के रामपुर बनेथू गांव में संदिग्ध मौत के 11 दिन बाद महिला सीता देवी का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बेटे ने पिता और उनकी कथित प्रेमिका पर हत्या का आरोप लगाया। कार्रवाई के विरोध में पति ने कीटनाशक खा लिया, हालांकि उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
क्रब खोदकर निकाली गई लाश। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव में 13 जुलाई को सीता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार को उनके शव को कब्र खोदकर बाहर निकाला गया। इस दौरान महिला के पति रामसुभावन ने घटना के विरोध में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें आननफानन सीएचसी कटेहरी ले जाया गया, वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

विज्ञापन


सीता देवी के पुत्र आकाश ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने बताया कि उनकी मां (52) और पिता रामसुभावन के बीच अक्सर विवाद होता था। 13 जुलाई की रात भोजन के बाद सीता देवी रामसुभावन के साथ कमरे में सोई थीं। 14 जुलाई की सुबह उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पिता ने जल्दबाजी में शव दफन करवा दिया था। आकाश उस समय दिल्ली में थे। गांव लौटने पर उन्होंने अंतिम संस्कार पर संदेह जताया।

बेटे ने पिता पर लगाया था हत्या का आरोप

आकाश ने अपने पिता और उनकी कथित प्रेमिका पर मां की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने शव का पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की थी। जिलाधिकारी ईशा प्रिया के आदेश पर शुक्रवार सुबह नायब तहसीलदार हुबलाल, कोतवाल संतोष कुमार सिंह और दरोगा मीनू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जैसे ही कब्र की खोदाई शुरू हुई, रामसुभावन ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक और कब्र खोद ली जाए। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही रामसुभावन ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। 

विज्ञापन


उन्हें सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखी और शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेजा। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि पुत्र की शिकायत पर शव निकलवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें