सपा-कांग्रेस गठबंधन पर भी साधा निशाना
सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कांग्रेस को 170 सीटें कभी नहीं देगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीटों को लेकर विचार-विमर्श करते-करते चुनाव आ जाएगा और कांग्रेस दौड़ते-दौड़ते थक जाएगी।
राजभर ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए कहा कि वह सपा के साथ रह चुके हैं और उनके मुताबिक, सपा अपने सहयोगियों को इतना दौड़ाती है कि लोग भाग जाते हैं। उनके इन बयानों से अम्बेडकरनगर में सपा-कांग्रेस गठबंधन और अखिलेश यादव की आजम खां से मुलाकात को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के संकेत हैं।