फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंत्री राजभर का बड़ा दावा- टूटने वाली है अखिलेश-राहुल की दोस्ती, सपा फिर से सत्ता में नहीं आने वाली

Sun, 30 Aug 2026 04:36 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

यूपी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश का सरकार बनाने का सपना खत्म हो चुका है। अब उन्हें सरकार बनाने की तैयारी के बजाय ‘अगली पैदाइश’ की तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख और प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया। अंबेडकरनगर में उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोस्ती अब टूटने वाली है। दोनों के बीच सामने आ रही बयानबाजी और राजनीतिक गतिरोध से संकेत मिल रहे हैं कि राहुल गांधी सपा से दूरी बनाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन


राजभर ने कहा कि राहुल गांधी को अब समझ में आ गया है कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनने वाली नहीं है। ऐसे में वह सपा से किनारा कर सकते हैं, ताकि सपा से जुड़े विवादों और बदनामी का असर कांग्रेस पर न पड़े। उन्होंने अखिलेश यादव के 2027 में सरकार बनाने के दावे पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश का सरकार बनाने का सपना खत्म हो चुका है। अब उन्हें सरकार बनाने की तैयारी के बजाय ‘अगली पैदाइश’ की तैयारी करनी चाहिए।

पीडीए की नई परिभाषा पर भी हमला
अखिलेश यादव की ओर से पीडीए की नई परिभाषा बताए जाने पर राजभर ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि पीडीए में ‘पेशेंस’ यानी धैर्य, ‘डिसप्लिन’ यानी अनुशासन और ‘एक्शन’ यानी कार्रवाई की बात की जा रही है तो पहले अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के लोगों को इसका पाठ पढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने सपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय चोरी, छिनैती, लूट, डकैती और हत्या जैसी घटनाएं होती रहीं, लेकिन अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव आए दिन ऐसी बातें करते हैं, जिससे उनका खुद ही मजाक बनता है।

11 हजार के वादे पर भी साधा निशाना
 रक्षाबंधन के दौरान मुस्लिम महिलाओं से राखी बंधवाने के मामले को लेकर भी राजभर ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 हजार रुपये देने का दावा किया गया था, लेकिन केवल 1,100 रुपये दिए गए। राजभर ने इसमें भी घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब ऐसे दावों और वादों को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा को दोबारा सत्ता में लाने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें