फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: यूपीआई पर शुल्क के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार में मंत्री राजभर को सौंपी पूजन सामग्री, जताया विरोध

Fri, 18 Sep 2026 03:17 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव व्यापारियों और आम लोगों के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मंत्री राजभर को सौंपी पूजन सामग्री। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित 0.4 प्रतिशत एमडीआर के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनपद के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर को प्रधानमंत्री की सद्बुद्धि के लिए प्रतीकात्मक रूप से पूजन सामग्री भेंट की।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बाद अब यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाने का प्रस्ताव व्यापारियों और आम लोगों के लिए चिंता का विषय है। उनका कहना था कि इससे छोटे व्यापारियों, दुकानदारों और डिजिटल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है।

कार्यकर्ताओं ने सरकार से प्रस्तावित शुल्क पर पुनर्विचार करने और यूपीआई भुगतान व्यवस्था को पहले की तरह सरल, सुलभ एवं सुगम बनाए रखने की मांग की।

प्रदर्शन में विशाल वर्मा, राजबहादुर मिश्रा, ज्ञानेंद्र पाठक, कुलदीप उपाध्याय, मिसबाहुदीन, संजय यादव, दद्दू गुप्ता, लाल मुहम्मद, दीपांशु मौर्य, आशीष सोनकर, राजीव गुप्ता और अशोक सत्यार्थी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें