फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 'चुनाव आते ही अखिलेश को याद आया सनातन धर्म', मंत्री राजभर ने अयोध्या में दर्शन नहीं करने पर उठाए सवाल

Wed, 11 Nov 2026 06:26 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही उन्हें अयोध्या की याद आ रही है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को सर्किट हाउस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पांच साल तक मुख्यमंत्री रहे, लेकिन अयोध्या के विकास के लिए क्या किया। अब चुनाव नजदीक आते ही उन्हें सनातन धर्म और हिंदुत्व की याद आने लगी है।

विज्ञापन


राजभर ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ी गई थी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव काशी, अयोध्या और मथुरा गए, लेकिन दर्शन नहीं किए। अब उन्हें समझ आ रहा है कि केवल मुस्लिम और यादव मतदाताओं के सहारे राजनीति नहीं की जा सकती।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम। राजभर ने सपा के पीडीए और ब्राह्मण सम्मेलन को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने पार्टी में अनुशासन की स्थिति पर भी टिप्पणी की। अखिलेश यादव को छह दिसंबर को अयोध्या जाकर रामभक्तों से माफी मांगने की सलाह दी। साथ ही काशी और मथुरा जाने की तारीख बताने की चुनौती दी।
विज्ञापन


बसपा प्रमुख मायावती, चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के संभावित गठबंधन पर राजभर ने दावा किया कि इससे एनडीए को फायदा हो सकता है। रामअचल राजभर से जुड़े मामलों में उन्होंने शिवपाल यादव को 150 करोड़ रुपये दिए जाने और फाइलें दबाने का आरोप भी लगाया। इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई दस्तावेज पेश नहीं किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें