फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अल्ट्रासाउंड करते पकड़ा गया अपंजीकृत चिकित्सक, मशीन हुई सील

Wed, 20 Aug 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर लापरवाही के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने चार जगहों पर औचक निरीक्षण किया। सीएमओ कार्यालय के समीप टांडा रोड पर संचालित एक अल्ट्रासाउंड केंद्र की मशीन सील कर दी गई।
विज्ञापन

टांडा मार्ग पर स्थित अल्ट्रासाउंड केंद्र पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. नूर अहमद व एसडीएम प्रतीक्षा सिंह ने संयुक्त रूप से छापा मारा। एसडीएम के अनुसार अल्ट्रासाउंड करने वाला व्यक्ति पीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्टर्ड नहीं था। जांच में कई अनियमितताएं सामने आईं। सेंटर के रजिस्टर्ड डॉक्टर ने 18 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा था। एसडीएम को दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। न तो मैनेजर और न ही मालिक ने कोई जवाब दिया। सीसीटीवी फुटेज में भी गड़बड़ी मिली। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि अल्ट्रासाउंड केंद्र की मशीन को सील कर दिया गया है। इसके अलावा तीन अन्य केंद्रों के दस्तावेजों की जांच की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें