फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर गन्ने के खेत में फेंका अज्ञात महिला का शव, सनसनी

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर में अज्ञात महिला का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव स्थित गन्ने के खेत में हत्या कर फेंका गया महिला का शव रविवार सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही। पुलिस ने महिला की पहचान का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एसपी व एएसपी ने घटना स्थल का जायजा लेकर अविलंब खुलासे का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में जघन्य आपराधिक वारदातों का सिलसिला नहीं रूक रहा। एक के बाद एक हत्या की नई वारदात सामने आ रही। ताजा मामला आलापुर थाना क्षेत्र का है। नसीपुर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी का माहौल व्याप्त हो गया, जब एक ग्रामीण ने गांव के बाहरी छोर पर स्थित गन्ने के खेत में एक महिला का शव पड़ा देखा।
उसने डायल 112 को सूचना दी। शव मिलने की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। गले पर चोट का निशान दिखने के कारण अंदाजा लगाया गया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। महिला की उम्र करीब 35 साल होने की आशंका है लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने उसके साथ दुष्कर्म की आशंका भी प्रकट की। कुछ देर में आलापुर थाना प्रभारी नारदमुनि सिंह भी दलबल के साथ गांव पहुंचे और जरूरी छानबीन शुरू की। पुलिस टीम ने भी महिला की पहचान का प्रयास किया, लेकिन असफलता ही हाथ आई।
विज्ञापन

इस बीच जहांगीरगंज थाना प्रभारी विवेक वर्मा, राजेसुल्तानपुर थाना प्रभारी रामलखन पटेल तथा बसखारी थाना क्षेत्र के लहटोरवा चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह भी सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस टीम ने गन्ने के खेत के इर्द गिर्द काफी देर तक छानबीन के साथ तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि घटना का अविलंब खुलासा सुनिश्चित किया जाए। घटना स्थल से लौटकर एएसपी ने बताया कि महिला का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिससे मौत के कारणों की जानकारी हो सके। उसके गले पर चोट जैसा निशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें