जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर हाईवे के 79.100 माइलस्टोन के निकट बुधवार देर रात एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतक की उम्र 45 साल के आसपास बताई जा रही है। उसने काले रंग का लोअर और भूरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। पुलिस को जांच में उसके पास से कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के साथ ही आसपास के जिले के पुलिस थानों पर भिजवा दिया गया है।
संवाद