फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: जहरीले पदार्थ का सेवन कर युवक ने दी जान

Thu, 16 Oct 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर के सुलहनतारा निवासी फूल कुमार (28) ने बुधवार की शाम घर के अंदर जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। मां रामा देवी के मुताबिक मृतक फूल कुमार चार संतानों में मृतक सबसे छोटा था। बताया कि बुधवार की शाम भी वह नशे में धुत होकर आया था। इसके बाद कमरे में जाकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी मृतक तीन बार जहरीला पदार्थ पीकर जान देने की कोशिश की थी। पति की मौत पर पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की बेटी अंजलि (12) व अजीत (6) हैं। प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें