फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घरेलू कामकाज की समझ गृह विज्ञान में दिला सकती है अच्छे अंक

Wed, 05 Feb 2025 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। गृह विज्ञान विषय की तैयारी एकांत और सुबह के समय अच्छी होती है। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी करते समय शांत माहौल देखें। विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी से पहले अपने नोट्स को तैयार कर लें। यह सलाह देते हुए सुमित्रा देवी शुक्ला राजकीय इंटर कॉलेज आलापुर की गृह विज्ञान की शिक्षिका अनुराधा सिंह ने बताया कि विषय को याद करने के स्थान पर समझना बेहद जरूरी है। घरेलू कामकाज की समझ विकसित कर गृह विज्ञान में अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी गृह विज्ञान के तीन से चार साल पुराने को पेपर को देखें और इसके बाद यूपी बोर्ड की साइट पर जाकर मॉडल पेपर डाउनलोड करें या फिर बाजार से खरीदकर ले आएं। बड़ागांव राजकीय बालिका हाई स्कूल कि गृह विज्ञान शिक्षिका श्रुति पांडेय बताती हैं कि गृह विज्ञान अत्यंत सरल व रोचक विषय है। इसमें घरेलू कामकाज से जुड़ी तमाम जानकारी भी शामिल रहती हैं।
उन्होंने बताया कि तैयारी करने से पहले सभी विषयों को ध्यान से पढ़े। इसके बाद एक प्रश्न के उत्तर को कई-कई बार दोहराएं। ऐसा करने से लंबे समय तक उत्तर याद रहता है। हाईस्कूल गृह विज्ञान विषय में ऐसा कुछ नहीं है जिसे बार-बार समझना पड़े। ईमानदारी से एक बार पूरा सिलेबस दोहरा लिया तो परीक्षा में सभी प्रश्नों का जवाब सुगमता से दिया जा सकता है। गृह विज्ञान में अच्छे अंक लाने के लिए नियमित रूप से उत्तर लेखन का अभ्यास करें। उत्तरों को प्रस्तावना, मूल विचार और निष्कर्ष में बांटकर लिखने की सलाह दी।
विज्ञापन



इस तरह करें तैयारी
- सभी पाठोंं पर समान रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है।
- गृह प्रबंध, प्राथमिक चिकित्सा व गृह परिचर्चा को अच्छी तरह पढ़ें।
- वायु प्रदूषण महत्वपूर्ण विषय है। इसे अच्छी तरह से करें तैयारी।
- सब्जियों का महत्व, इससे बनाने की विधि, लाभ को अच्छी तरह तैयार करें।
- प्राथमिक चिकित्सा, घर से साज सजावट व सफाई की समझ करें विकसित।
- बैंकिंग की सामान्य समझ जैसे पासबुक, चेक की महत्ता समझें।
- किन तत्वों में कौन से विटामिन पाए जाते हैं।
-
परीक्षा के समय ये बरतें सावधानी
परीक्षा के समय 15 मिनट प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए मिलेंगे। प्रश्नपत्रों को अच्छे तरीके पढ़ लें, इसके बाद हल करें। बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय व लघु उत्तरीय में शतप्रतिशत अंक हासिल करना आसान है। इसलिए इन्हें पहले हल करें। समय प्रबंधन का ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें