फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित ट्रॉली पलटी, बुजुर्ग घायल

Sat, 16 Dec 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
महरुआ में हादसे के बाद रोड पर फैले गन्ने को हटाते लोग। -संवाद
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। स्थानीय महरुआ चौराहे पर शनिवार शाम गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक पलट गई। कई लोगों के दबे होने की आशंका के चलते वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों व पुलिस टीम ने तत्काल गन्ने को हटवाया। वहां एक बुजुर्ग दबे मिले। उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया यगा। शाम साढ़े पांच बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली जैसे ही शहीद उदय सिंह रोड से एनएच पर पहुंची तभी गन्ना लदी ट्रॉली पलट गई। वहां एक बुजुर्ग गुरुचरन (70) निवासी सिलावट को स्थानीय लोगों ने किसी तरह निकाला। गन्ना पलटने से एक बाइक व दो साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया जबकि पुलिस टीम ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अभिरक्षा में ले लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें