फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, चालक की मौत

Mon, 09 Nov 2015 10:42 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम फैजाबाद की तरफ से आ रहा एक ट्रक अकबरपुर नगर के पुरानी तहसील तिराहे पर टांडा की तरफ जाने के लिए जैसे ही मुड़ा उसी समय सामने से एक बस आ गई। अचानक सामने बस देख ट्रक चालक अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन


टक्कर से बचने के लिए चालक बस को हल्का टक्कर मारते हुए ट्रक समेत सड़क के किनारे एक साइकिल की दुकान में घुस गया। इससे अफरातफरी मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तथा कुछ ही दूरी पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और ट्रक में फंसे चालक निकाला गया लेकिन तब तक गंभीर रूप से जख्मी ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी।

तलाशी में उसकी जेब से मिले लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान अंबिका (32) पुत्र परशुराम निवासी मित्तूपुर पवई जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक की टक्कर से साइकिल की दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


उधर अन्य सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। अकबरपुर थाना क्षेत्र के अरियाबाजार गांव निवासी बृजभूषण (40) पुत्र सतीश रविवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से गांव जाते समय डीएम आवास के निकट एक अन्य बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।

टांडा थाना क्षेत्र के सद्दरपुर गांव निवासिनी रेखा देवी (30) पत्नी नन्हेलाल रविवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला इंद्रावती (55) पत्नी राधेश्याम रविवार देर शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें