फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा बेकाबू ट्रक, वृद्ध की मौत

Thu, 20 Aug 2015 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक घटना के बाद ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल क्लीनर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही ट्रक को थाने ले आई।
विज्ञापन


इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बड़का रक्बा गांव निवासी भगवानदीन (65) पुत्र रामदीन ने नैपुरा बाजार में भी एक घर बनवा रखा है। वे इसी घर में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते थे। बताया जाता है कि बुधवार रात सीमेंट से लदा एक ट्रक फैजाबाद की तरफ जा रहा था।

नैपुरा बाजार के निकट अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक उसे संभालने का प्रयास करता, तब तक वह विद्युत खंभे को क्षतिग्रस्त करता हुआ भगवानदीन के घर में घुस गया। इससे घर के बाहरी भाग में सो रहे भगवानदीन की ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ट्रक का क्लीनर घायल हो गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। सूचना मिलने पर एसओ पवन कुमार सोनकर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। वृद्ध के शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल क्लीनर को इलाज के लिए सीएचसी टांडा में भर्ती कराया। श्री सोनकर ने बताया कि पुलिस ने स्वयं वादी बनकर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें