फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: टांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड ठप, मरीज परेशान

Tue, 25 Mar 2025 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
टांडा सीएचसी में अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटकता ताला। 
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सरकार की ओर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के दावे तो खूब किए जाते हैं, लेकिन जिले में इसकी हकीकत इसके उलट है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा में पिछले दो वर्ष से मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल रही है। इस कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल रहा है और उन्हें निजी डायग्नोस्टिक सेंटर से जांच करानी पड़ रही है। मंगलवार को अस्पताल आए सैकड़ों मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए भटकते रहे। वहीं सीएचसी प्रभारी की भी कुर्सी खाली रही। लोगों को इलाज के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ा। अस्पताल में आयुष चिकित्सक की तैनाती होने के बाद भी ओपीडी बंद रही, जबकि इस समय मरीजों का आयुष की तरफ रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन


केस एक
फोटो-28
नहीं मिल पा रहा सरकार की सुविधाओं का लाभ
टांडा के मोहल्ला कस्बा निवासी तौहीद अहमद ने बताया कि दो दिनों से उनके पेट में दर्द था। दवा खाने के बाद आराम तो मिल जाता है, लेकिन दर्द बंद नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। यहां अल्ट्रासाउंड कक्ष में ताला लटक रहा है।

केस दो
फोटो-29
घंटों इंतजार के बाद भी नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड
कशमीरिया निवासी तारा देवी ने बताया कि उनके में दर्द था। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सीएचसी आईं थीं। पहले तो काफी देर तक चिकित्सक का इंतजार करना पड़ा है चिकित्सक के आने के बाद उन्हें बताया गया कि अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएगा। बताया कि उन्हें अब निजी केंद्र पर जाकर अल्ट्रासाउंड कराना पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



नहीं है जानकारी, कराएंगे जांच

अल्ट्रासाउंड मशीन क्यों बंद है इसकी जानकारी नहीं है। अगर वहां कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था तो कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. सालिकराम पासवान, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें