फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी : नए नियम के विरोध में निकाला पैदल मार्च

Thu, 29 Jan 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन करते सवर्ण आर्मी के बैनर तले स्थानीय नागरिक।
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियम के विरोध में आलापुर में सवर्ण आर्मी के बैनर तले हजारों लोगों ने विशाल पैदल मार्च निकाला। एसडीएम सुभाष सिंह को ज्ञापन दिया। पैदल मार्च में यूजीसी के नए नियम वापस लो के नारे गूंजते रहें।
विज्ञापन


पैदल मार्च की अगुवाई सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष राहुल उपाध्याय ने की, जबकि अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यूजीसी का यह नियम लोकतांत्रिक ढांचे को कमजोर करने की साजिश है। यह मसौदा शिक्षकों, छात्रों और सामाजिक संतुलन के खिलाफ है। ऐसे जनविरोधी बिल को सरकार तत्काल वापस ले, नहीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

गायक सौरभ शुक्ला ने कहा कि शिक्षा बाजार नहीं, संस्कार है और यह नियम उसी आत्मा पर प्रहार करता है। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी ने कहा कि यूजीसी का यह नियम संवैधानिक मूल्यों और संघीय ढांचे के विरुद्ध है। ऐसे नियम को न्यायिक और जनआंदोलन के माध्यम से रोका जाएगा। समाजसेवी प्रदीप पांडेय ने कहा कि यह नियम ग्रामीण और सामान्य वर्ग के छात्रों के अवसर छीन लेगा।
विज्ञापन


आरएसएस से जुड़े कमलेश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है, प्रयोगशाला नहीं। यूजीसी का यह नियम भारतीय शिक्षा परंपरा और स्वायत्तता को कमजोर करता है। भीड़ की संख्या और आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारी स्थिति का जायजा लेते रहे। तहसील मुख्यालय, आसपास की सड़कों और रामनगर के प्रमुख चौराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान श्यामनाथ शुक्ला, भगवान पांडे, पंकज त्रिपाठी, बंटी पांडेय, रामगोपाल उपाध्याय, प्रदीप पांडेय, कमलेश मिश्रा, आनंद सिंह डॉ. पूनम राय समेत अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें