फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के कासिमपुर कर्बला बाजार में बृहस्पतिवार रात तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जलालपुर-बसखारी मार्ग पर भैंस लादकर बसखारी की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप कासिमपुर कर्बला बाजार में एक बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही दूसरी बाइक से जा भिड़ी। हादसे में एंदलपुर निवासी अंकुर वर्मा और जलालपुर पश्चिमी क्षेत्र निवासी अयाज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें