फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसोंं में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

Fri, 23 May 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जगदंबा प्रसाद उपाध्याय (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर और बेवाना में अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनोंं को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

अकबरपुर के खानसाह सुलेमपुर के पुरवा डड़वा निवासी राकेश कुमार (26) बाइक से अकबरपुर किसी काम से जा रहे थे। अकबरपुर-बसखारी मार्ग के कुर्की बाजार से एक किलोमीटर आगे बढ़े थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक स्कूटी लेकर भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राकेश पल्लेदारी का काम करते थे। अचानक उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी रीता का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बड़ी बेटी आकांक्षा छह वर्ष और छोटा बेटा अभी चार साल का है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। हादसे के समय राकेश ने हेलमेट नहीं लगा रखा था, जिसके कारण सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना बेवाना की है, अहेथिया किशुनीपुर निवासी जगदंबा प्रसाद उपाध्याय (40) किसान थे। बृहस्पतिवार रात 8:30 बजे वह गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। दोस्तपुर-अकबरपुर रोड पर किशनपुर गांव के निकट तेज रफ्तार एसयूवी ने उनको पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
मृतक के परिवार में बेटा आकाश उपाध्याय (18), अनुराग उपाध्याय (12), बेटी अनन्या उपाध्याय (6) और राध्या उपाध्याय (5) हैं। जगदंबा की मौत की सूचना मिलते ही पत्नी बीना देवी बेसुध हो गई। एक वर्ष पूर्व ही मृतक के पिता ओमकार उपाध्याय का बीमारी के चलते निधन हो चुका है।
-
ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटने से लगा जाम
फोटो- 16
अकबपुर टांडा मार्ग के पुलिस लाइन के निकट टेंट का सामान लेकर जा रहीं दो ट्रैक्टर-ट्राॅली की शुक्रवार दोपहर दो बजे आपस में भिड़ंत हो गई। एक ट्राॅली पलट गई। हादसे में दोनों चालक बालबाल बच गए। सड़क पर टेंट का सामान बिखर जाने से कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। जेसीबी की मदद से सड़क पर ट्राॅली को सीधा किया गया। सामान लादने के बाद यातायात बहाल हो सका। इस दौरान करीब 20 मिनट आवागम बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें