फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक का पुत्र घायल

Wed, 25 Sep 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बसखारी के पटना मुबारकपुर में युवकों की मौत के बाद बसखारी स्वास्थ्य केंद्र पर मौजूद परिवारीजन व 
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बसखारी के पटना मुबारकपुर गांव के निकट मंगलवार शाम दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक चला रहे दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से एक युवक का आठ वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनोंं युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र आलापुर के नीबा हुसेनपुर गांव निवासी जकीरुल्लाह (45) अपने आठ वर्षीय पुत्र रेयान को लेकर इलाज के लिए बाइक से बसखारी जा रहा था। जब वे दोनों बसखारी थाना क्षेत्र के पटना मुबारकपुर गांव के निकट पहुंचे तो इसी बीच सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें जकीरुल्लाह व दूसरी बाइक पर सवार धर्मपाल (28) निवासी जंगला हथिनाराज थाना आलापुर सड़क पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेयान उछलकर सड़क के किनारे जा गिरा। इससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।
हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बसखारी एसओ संतकुमार सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने जकीरुल्लाह व धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। रेयान को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि संबंधित परिवार को सूचना देने के साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में राेते पीटते परिवारीजन भी थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उनसे जरूरी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
बताया जाता है कि दोनों बाइक चालकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। टक्कर के बाद उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। माना जा रहा कि हेडइंजरी के चलते ही उनकी मौत हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दोनों ने हेलमेट लगाया होता तो शायद सिर में ऐसी गंभीर चोट न आती। ऐसा होने पर उनकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें