फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले दो युवक गिरफ्तार

Thu, 09 Jul 2015 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों बाजार में कबाड़ का व्यवसाय करने वाले व्यवसायी गुड्डू से मंडल कारागार में निरुद्ध माफिया खान मुबारक के नाम से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसकी जानकारी व्यवसायी ने पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस ने उस मोबाइल को भी स्वाट टीम की मदद से सर्विलांस पर लगा दिया। बुधवार को पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले दो युवकों को बसखारी बाजार स्थित एक फर्नीचर की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

एसओ नीरज राय ने बताया कि सर्विलांस के आधार पर पुलिस टीम ने एक दिन पहले बुधवार को जलालपुर मार्ग स्थित जनता फर्नीचर की दुकान पर छापेमारी कर असाद व आरिफ निवासी बसखारी बाजार को गिरफ्तार कर लिया। फर्नीचर की दुकान असाद की है।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दोनों ने खान मुबारक के नाम का प्रयोग कर रंगदारी मांगा जाना स्वीकार किया। तलाशी के बाद उनके पास से मोबाइल भी बरामद हुआ। इसका प्रयोग रंगदारी मांगने में किया गया था। असाद की फर्नीचर की दुकान गुड्डू की दुकान से मात्र दो सौ मीटर पहले है।
विज्ञापन


रंगदारी मांगने के बाद वह दुकान पर बैठकर गुड्डू की गतिविधियों पर नजर रख रहा था। दोनों का चालान कर दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें