अंबेडकरनगर। गैंगस्टर के दो आरोपियों को दो-दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है। यह सजा विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट पूनम सिंह द्वितीय ने सुनाई। अभियुक्त राहुल मोदनवाल व मोहम्मद रफीक के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में पुलिस ने बीते दिनों केस दर्ज किया था। इनमें कहा गया था कि दोनों आरोपी गिरोह का संचालन करते हैं। दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था।