फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं की हत्या, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा/आलापुर (अंबेडकरनगर)। जिले में रविवार की रात अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाहपुर गांव में महिला की हत्या उसके ही घर में गला रेतकर कर दी गई, जबकि आलापुर थाना क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर में गांव के बाहर झाड़ियों में वृद्धा का शव मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की गई थी। शुरुआती छानबीन में पुलिस को लूट के इरादे से वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली है, लेकिन पुलिस कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एसपी ने दोनों घटनास्थल का जायजा लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत अजमेरी बादशाहपुर के सघई का पूरा गांव में सुबह गांव निवासी सेवाराम की पत्नी अनीता (45 का शव घर में पड़ा मिला। पति सेवाराम के अनुसार वह निजी तौर पर मनी ट्रांसफर का काम करता है। रविवार की रात वह इसी कार्य के सिलसिले में सुलेमपुर गया था। देर रात जब वापस आया तो शव पड़ा मिला। अनीता का गला धारदार हथियार से रेता गया था। उस समय उसके चारों बच्चे सो रहे थे। सूचना पर टांडा कोतवाल संजय कुमार पांडेय व सीओ संतोष कुमार पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
आलापुर थाना क्षेत्र के मसेना मिर्जापुर गांव के ग्रामीण गांव के बाहर खेत की तरफ गए, तो वहां झाड़ियों में एक वृद्धा का शव पड़ा दिखा। उसके सिर, नाक व कान से खून बह रहा था। नाक व कान के आभूषण गायब थे। प्रथम दृष्टया लग रहा था कि बदमाशों ने वृद्धा की हत्या के बाद उसके आभूषण खींच लिए, जिससे नाक व कान जख्मी हो गए। उसकी पहचान मसेना मिर्जापुर निवासी यशोदा देवी (80) पत्नी राजकुमार तिवारी के रूप में हुई। जानकारी पाकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे। सूचना पर एसओ आलापुर बृजेश सिंह व सीओ जगदीशलाल टम्टा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही परिवारीजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि पति राजकुमार की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

कई बिंदुओें पर जांच शुरू
आलापुर की वारदात को पुलिस सीधे तौर पर लूट की घटना मानकर चल रही है। पुलिस के अनुसार इस बात की संभावना ज्यादा है कि जब महिला शौच के निकली थी, तो उस समय असामाजिक तत्व वहां मौजूद रहे हों। उन्होंने लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस हालांकि अन्य पहलुओें पर भी जांच कर रही है। उधर, टांडा की वारदात को भी फिलहाल शुरुआती दौर में लूट का मामला बताया जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पति ने लगभग 2 लाख की नगदी गायब होने की बात कही है। पुलिस यहां इस मामले को अभी लूट मानने को तैयार नहीं है। पुलिस के अनुसार यहां कई तरह के एंगल निकलकर सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

जल्द होगा खुलासा
हत्या की दो वारदातें जिले में हुई हैं। दोनों मामलों में केस दर्ज करा दिया गया है। वारदाताें का खुलासा कर आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
- आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें