फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सूकरों के हमले में दो ग्रामीण जख्मी

Mon, 09 May 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती जंगली सूकर के हमले में घायल ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी का दौर बढ़ने के साथ ही जंगली सूकरों का हमला भी दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी जंगली सूकर के हमले से दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से जिले में ग्रामीणों पर जंगली सूकरों का हमला लगातार बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी से परेशान होकर जंगली सूकर आबादी की तरफ भाग रहे हैं और आमजन पर हमलावर हो रहे हैं। सोमवार को भी जंगली सूकर के हमले में दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना अंतर्गत रुदाएं गांव निवासी संजय (35) पुत्र जवाहिर सोमवार सुबह खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उस पर जंगली सूकर ने हमला कर दिया। वहां मौजूद इटरौरा गांव निवासी रणधीर (25) पुत्र ब्रम्हादीन ने उसे बचाने का प्रयास किया तो जंगली सूकर ने उस पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन


सूकर के हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने सूकर को वहां से भगाया। बाद में दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां संजय की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें