अहिरौली थाना क्षेत्र निवासी चालक रामनयन व परिचालक राजितराम मैजिक वाहन पर सब्जी लादकर अढ़नपुर बाजार ले जा रहे थे, यही नहीं चालक मैजिक से जुड़े कागजात भी नहीं दिखा सका।
हीड़ी पकड़िया निवासी चालक पप्पू सिंह जो एक अन्य मैजिक चला रहा था, उसके पास भी पर्याप्त कागज नहीं था। सवारी गाड़ी में माल की ढुलाई करने व यातायात के नियमों पालन न करने पर कार्रवाई करते हुए परिवहन विभाग कर्मी रघुवर दयाल ने दोनों वाहनों का चालान करते हुए अहिरौली थाने में खड़ा करा दिया।