फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो ट्रेन निरस्त और पांच घंटों लेट पहुंचीं

Sun, 03 Sep 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सरयू यमुना अप व डाउन एक्सप्रेस रविवार को निरस्त रही। इसके साथ रूट की पांच प्रमुख ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

ट्रेनों के निरस्त होने और विलंब से चलने के कारण यात्री लगातार परेशान हैं। रविवार को सरयू यमुना अप व डाउन के निरस्त होने से यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए दूसरे साधनों का सहारा लेना पड़ा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन कार्यालय के अनुसार दून डाउन एक्सप्रेस रविवार को निर्धारित समय 12:26 बजे से दो घंटे लेट पहुंची।
इसके साथ किसान डाउन दो घंटे, किसान अप डेढ़ घंटे, दून अप दो घंटे और जम्मूतवी अप दो घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेनों की स्थिति के बारे में यात्रियों को समय से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें