अंबेडकरनगर। अकबरपुर व अलीगंज क्षेत्र से दो किशोरियां लापता हो गईं। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। अकबरपुर के एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी इंटर की छात्रा है। 27 नवंबर को सुबह करीब 9 बजे बाजार से सामान लेने का कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। वहीं, अलीगंज की एक महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री 26 नवंबर को सुबह करीब नौ बजे रोज की तरह विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटी। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बृहीमपुर चुरावन वेलहरी निवासी अमन पहले भी विद्यालय के बाहर खड़ा रहता था और पुत्री से बातचीत करता पाया गया था। दोनों मामलाें में संबंधित पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।