फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने गए दो छात्रों में मारपीट, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
केेदारनगर। इंटर कॉलेज उतरेथू में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गए दो छात्र मामूली विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। एक छात्रा ने दूसरे की बुरी तरह से पिटाई कर दी। इससे उसके सिरे में गंभीर चोट आने के साथ ही नाक की हड्डी टूटी गई। छात्रों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से मामला शांत हो सका। एक छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उतरेथू इंटर कॉलेज में एक दिन पूर्व शनिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा थी। द्वितीय पाली में जमा सभी छात्र अंदर जाने के लिए गेट पर जमा थे। इसी बीच शहजादपुर निवासी कन्हैया सोनकर व अजय कुमार के बीच मामूूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बताया जाता है कि बगल में खड़ा एक अन्य छात्र स्वप्निल अजय की तरफ से मामले में हस्तक्षेप करने लगा। इससे कन्हैया भड़क गया और स्वप्निल पर हमला बोल दिया।
मारपीट के दौरान स्वप्निल का सिर फट गया तथा नाक की हड्डी टूट गई। बाद में छात्रों व पुलिस की मदद से हंगामा शांत कराया गया। बाद में इलाज कराकर स्वप्निल व दूसरे छात्र को परीक्षा दिलाई गई। बताया जाता है कि चोट के चलते स्वप्निल कई बार परीक्षा के दौरान असहज दिखा। सूचना पर पहुंचे बनगांव निवासी स्वप्निल के पिता संग्राम ने इब्राहिमपुर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी छात्र कन्हैया के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें