जानकारी के मुताबिक अहिरौली थाना क्षेत्र के दरबन गांव निावसी जीवधर (32) पुत्र अरुण प्रसाद ने मंगलवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबियत बिगडने लगी।
परिवारीजनों ने पहले उसे गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन जब विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई, तो उसे तत्काल सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया। वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक कलह से ऊबकर जीवधर ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उधर अकबरपुर थाना क्षएत्र के गौरा गांव की सोनी यादव (18) पुत्री राजितराम ने मंगलवार रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। उल्टी व दर्द होने पर परिजनों को उसके विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी हुई। तो उनमें रोना पीटना मच गया।