फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गंदगी व अधूरी सुविधाओं पर दो सफाईकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विकासखंड बसखारी के टड़वा दरब में सोमवार को डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय ने निरीक्षण किया। इस दौरान फार्मर रजिस्ट्री कैंप और पंचायत भवन में गंभीर खामियां सामने आईं। इस पर दो सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया और प्रधान व सचिव के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कैंप में कुल 14 के लक्ष्य के सापेक्ष केवल दो किसानों की ही रजिस्ट्री हो सकी। शेष मामलों में डाटा मिसमैच के कारण कार्य प्रभावित पाया गया। पंचायत भवन की स्थिति खराब मिली। बताया गया कि पिछले करीब छह माह से भवन के अधिकांश कमरे नहीं खोले गए थे। कई कमरों में जाले, गंदगी और कीट-पतंग पाए गए। फर्श पर सफाई का अभाव और दुर्गंध की स्थिति भी मिली।
स्वच्छ शौचालय यूनिट का निर्माण भी अधूरा पाया गया, जबकि पंचायत भवन का निर्माण वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराया गया था। प्रधान और सचिव की लापरवाही सामने आई है। इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही दो सफाईकर्मियों रामजीत और पतिराम को निलंबित कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें