टांडा (अंबेडकरनगर)। जालसाजी व धोखाधड़ी के आरोप में फरार चल रहे 25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों को टांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम के मुताबिक अभिषेक दुबे व लवकुश निवासी शाहपुर कुरमौल के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में बीते दिनों केस दर्ज हुआ था।
दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। इस बीच उनके खिलाफ एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था। शुक्रवार को दोनों अभियुक्तों को डुहिया के तिवारी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया।